फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पड़ोसी की छत से घुसकर बंद घर को साफ कर गये चोर

पड़ोसी की छत से घुसकर बंद घर को साफ कर गये चोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी की छत से घुसकर बंद घर को साफ कर गये चोर
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित एक बंद मकान में पड़ोसी की छत से घुसे चोरों ने घर में रखा सामान पार कर लिया। घर के दूसरे हिस्से में सो रहे मकान स्वामी को सुबह वारदात का पता चला तो उसने पुलिस को तहरीर सौंपी। गुरुकुल स्कूल के पीछे रहने वाले डॉ. स्वपन विश्वास का क्षेत्र में ही किरन मेडिकल स्टोर है। जबकि बेटा सुब्रत कुत्तों का व्यापार करता है। कुछ दिन पूर्व सुब्रत अपने मकान में ताला लगाकर बच्चों के साथ दिल्ली गया था जबकि स्वपन घर के ही दूूसरे हिस्से में रह रहे थे। सोमवार रात चोर पड़ोसी की छत से सुब्रत के मकान में घुसेे और घर में रखा सामान पार कर लिया। स्वपन का कहना है कि बच्चों के घर लौटने के बाद ही चोरी हुए सामान का सही पता चल पायेगा। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी ने बताया कि छत की सीढ़ियों से नीचे आने वाले रास्ते के दरवाजे को तोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed