{"_id":"5ca50118bdec22140a175faa","slug":"61554317592-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रक की फोटो खींचने पर अखबार के छायाकार से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड ट्रक की फोटो खींचने पर अखबार के छायाकार से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में ओवरलोड ट्रक की फोटो खींचने पर कुछ युवकों ने एक अखबार के छायाकार को पीट दिया। विरोध करने पर युवकों ने उसके कैमरे की चिप छीनकर उसके अपहरण की कोशिश की। छायाकार की तहरीर पर पुलिस हमलावरों को चिह्नित कर रही है।
बुधवार को कोतवाल केसी भट्ट को दी तहरीर में इंदिरा कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा ने कहा कि मंगलवार रात उन्हें शहर में ओवरलोड ट्रकों के आने की सूचना मिली। इस पर वह डीडी चौक पर पहुंच गया और वहां सीपीयू के दो सिपाही भी मौजूद थे। आरोप है कि बिलासपुर यूपी से आकर नो एंट्री में घुसे ट्रक की उसने फोटो खींची। ट्रक के पीछे चल रहे दो कार सवार युवकों ने उससे गालीगलौज कर धमकी दी। विरोध करने पर उन्होंने दो और साथियों को बुलाया और चारों दीपक को पीटकर जबरन कार में डालने लगे। मौके पर मौजूद सीपीयू कर्मियों ने भी हमलावरों का विरोध नहीं किया। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।