{"_id":"5ccf3ababdec22073561ad3f","slug":"41557084858-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लूट के शक में युवक से मारपीट करने वाले अज्ञात पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोबाइल लूट के शक में युवक से मारपीट करने वाले अज्ञात पर केस
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला से मोबाइल झपटने के आरोप में एक युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बृहस्पतिवार सुबह सिडकुल क्षेत्र में कुछ लोगों ने युवक पर महिला से मोबाइल झपटने का आरोप लगाते हुए बिजली के पोल से बांधकर पीट दिया था। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेेकिन पूरे मामले में आरोप लगाने वाली महिला गायब रही। मामला एसएसपी बरिंदरजीत सिंह के संज्ञान में आने पर उन्होंने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को घायल युवक के बारे में जानकारी जुटाकर जांच के निर्देश दिए।
ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी बीडी जोशी ने बताया कि घायल युवक ट्रांजिट कैंप निवासी संजय वर्मा उर्फ भूरी है। भूरी ने बताया कि वह सिडकुल की कंपनी में काम करता है। घटना वाले दिन वह ड्यूटी से लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे पकड़कर चोर-चोर चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर वह भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ा और बिजली के एक खंभे से बांधकर पीट दिया। फिलहाल मारपीट करने वाले कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।