फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   डाकघर चौंरा में उपभोक्ताओं के खातों से पांच लाख का गबन

डाकघर चौंरा में उपभोक्ताओं के खातों से पांच लाख का गबन

Wed, 19 Jul 2017 10:22 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
डाकघर चौंरा में उपभोक्ताओं के खातों से पांच लाख का गबन
जखोली (ब्यूरो)। विकासखंड के डाकघर चौंरा में 12 से अधिक उपभोक्ताओं के आरडी और एफडी खाते से पांच लाख से अधिक की धनराशि का गबन किए जाने का मामला सामने आया है। खाताधारकों की शिकायत पर विभागीय जांच शुरू होने पर पोस्टमास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अन्य कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

चौंरा गांव निवासी शकुंतला देवी अपनी पूरी हो चुकी आरडी के भुगतान के लिए विगत शुक्रवार को डाकघर पहुंची, लेकिन वहां तैनात कर्मचारी ने आरडी के बारे में जानकारी दिए बिना सीधे जखोली पोस्टआफिस जाने को कहा। महिला जखोली पहुंची तो वहां से उसे दोबारा चौंरा भेज दिया गया। शनिवार को महिला डाकघर से जखोली और जखोली से चौंरा का चक्कर लगाती रही, लेकिन उसे कोई जानकारी नहीं मिली। बीते सोमवार को फिर महिला अपने सगे-संबंधियों के साथ रुद्रप्रयाग डाकघर पहुंची और डाकघर चौंरा में खोले गए अपने खातों के बारे में जानकारी मांगी। पता चला कि उसके खाते में एक भी रुपया जमा नहीं है। महिला का कहना था कि डाकघर में उसके दो खाते हैं, जिनमें क्रमश: 56 हजार और 30 हजार रुपये की धनराशि वह जमा करा चुकी है। महिला ने जमा राशि की रसीद भी पोस्टमास्टर को दिखाई। महिला के साथ आई गांव की सुषमा देवी के खाते से भी 36 हजार रुपये निकाले जाने की बात सामने आई। जानकारी लेने पर मालूम हुआ कि गांव के सूरत सिंह के खाते से 23 हजार, दर्शन देवी के खाते से 10 हजार, सुभागा देवी के खाते से 25 हजार रुपये की धनराशि निकाली गई थी।
विज्ञापन

सभी खाताधारकों ने उप मंडलीय अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता विशाल रावत ने कहा कि लंबे समय से डाकघर में फर्जीवाड़ा चल रहा था। कर्मियों की मिलीभगत से आडिट में भी प्रकरण का खुलासा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
डाकघर चौंरा में उपभोक्ताओं के खातों से धनराशि निकाली गई है। पांच लाख से ज्यादा गबन की बात सामने आई है। साढ़े तीन लाख की पुष्टि हो गई है। सभी दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है, जिनमें अनियमितता देखने को मिली है। जांच पूरी होने तक पोस्टमास्टर को निलंबित कर दिया गया है।
-- डीएस चौधरी, उप मंडलीय अधीक्षक रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed