फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   रुद्रपुर बवाल मामले में तीन सीपीयू कर्मियों के बयान दर्ज

रुद्रपुर बवाल मामले में तीन सीपीयू कर्मियों के बयान दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर बवाल मामले में तीन सीपीयू कर्मियों के बयान दर्ज

विज्ञापन
रुद्रपुर में दो माह पूर्व नैनीताल रोड पर नो एंट्री में घुसे कैप्सूल ट्रक के चालक को सीपीयू की ओर से पकड़ने के बाद शहर में हुए बवाल के मामले में जांच अधिकारी ने तीन सीपीयू कर्मियों के बयान दर्ज किए। मामले में चालक सहित 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद घटना की मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है।

बता दें कि बीते 29 मार्च की रात को एक कैप्सूल ट्रक नैनीताल रोड पर नो एंट्री में घुस आया। वहां मौजूद सीपीयू कर्मियों ने जब ट्रक चालक अकरपुरा थाना किला जिला गुरदासपुर निवासी सतनाम सिंह को रोकने का प्रयास किया तो सतनाम सिंह ने सीपीयू कर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान सतनाम ने सीपीयू कर्मियों पर उसकी पगड़ी उतारने का आरोप लगाया तो मौके पर जमा सिख समाज के लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के बीच हाथ में लाठी लगने से एसपी क्राइम प्रमोद कुमार भी घायल हो गए थे। भीड़ ने उनके गनर की रायफल छीनने का भी प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा और सतनाम को हिरासत में लेकर उसके साथ की करीब 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू की गई, जिसमें बीते बुधवार को जांच अधिकारी ने तीन सीपीयू कर्मियों के बयान दर्ज किए। जल्द ही कुछ और लोगों के बयान भी जांच अधिकारी द्वारा दर्ज किए जाएंगे। जांच पूरी होने के बाद पुलिस प्रशासन मामले में आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed