फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किये बिना खाते से निकल गये लाखों

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किये बिना खाते से निकल गये लाखों

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किये बिना खाते से निकल गये लाखों

विज्ञापन
रुद्रपुर में आदर्श कॉलोनी क्षेत्र निवासी एक युवक के खाते से बिना क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किये एक लाख रुपये से अधिक की रकम निकल गई। युवक ने बैंक प्रबंधन को मामले से अवगत कराने के साथ ही पुलिस को भी तहरीर सौंपी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस को सौंपी तहरीर में वार्ड 13 आदर्श कॉलोनी निवासी हिमांशु तिवारी का कहना है कि वह स्टेट बैंक का खाताधारक है और उसके पास बैंक का क्रेडिट कार्ड भी है। बीते 10 जनवरी को एसबीआई के कस्टमर केयर से फोन पर उसे बताया गया कि उसके खाते से दो बार किए गए ट्रांजेक्शन में 1,29,857 रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। हिमांशु ने बताया कि उसने आज तक अपना क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल भी नहीं किया है। लेकिन बैंक ने उसके खाते से रकम काट ली। हिमांशु का आरोप है कि उसने 10 जनवरी को ही बैंक प्रबंधन और पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी गई थी लेकिन अब तक किसी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed