{"_id":"5cf814b9bdec2207203ae679","slug":"1559762100641-rudrapur-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड ब्वाय के खाते से 41 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिनेशपुर में स्थानीय पीएचसी के वार्ड ब्वाय कमल कुमार ने तहरीर देकर कहा कि चार जून की शाम करीब साढ़े तीन बजे उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन करके स्वयं को एसबीआई का लीड अधिकारी बताया। उसने कहा कि तुम्हारा एटीएम कार्ड होल्ड हो गया है। जिसे हटाने के लिए तुरंत कुछ डिटेल की आवश्यकता है। उसने कहा कि डिटेल न देने पर बैंक खाता ब्लॉक हो जाएगा। उसने झांसे में आकर अपने कार्ड की सारी डिटेल और ओटीपी नंबर दे दिया। साथ ही उसने अपने दूसरे बैंक के एटीएम की भी डिटेल दे दी। उसके कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर दोनों बैंक के खातों से 41 हजार छह 600 रुपये निकाले जाने के सात संदेश आए। उसने एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में जाकर पता किया तो उसके खाते में सिर्फ 213 रुपये शेष थे। दिनेशपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।