फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवती घायल, रेफर

संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवती घायल, रेफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवती घायल, रेफर

विज्ञापन
गदरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन ने एक युवक पर रंजिशन हमले का शक जताते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम महतोष में एक बरातघर के पास तालाब की देखरेख के लिए ग्राम खानपुर, स्वार (रामपुर) निवासी बिरजूलाल अपने परिवार के साथ अस्थायी रूप रह रहा है। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे अचानक परिजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी। परिजन कमरे से बाहर निकले तो जमीन पर खून से लथपथ हाल में बिरजूलाल की पुत्री अंजलि (20) पड़ी हुई थी। अंजलि के एक बाजू एवं कमर के पास से खून बह रहा था। परिजनों ने हमलावरों की खोजबीन के लिए आसपास जाकर देखा लेकिन उनको कोई नजर नहीं आया। आननफानन में अंजलि को पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसओ ललित मोहन जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। कुछ समय पूर्व अंजलि का मुरादाबाद निवासी सोनू नाम के युवक से रिश्ता हुआ था, जो टूट गया था। इसके बाद सोनू ने उनको धमकी दी थी। बिरजूलाल ने बताया कि 11 जून को अंजलि का विवाह भी होना है। उनको शक है कि सोनू भी घटना को अंजाम दे सकता है। अंजलि के भाई अनिल कुमार ने बहन पर हुए जानलेवा हमले के पीछे सोनू का हाथ होने का अंदेशा जताते हुए तहरीर दी थी। एसओ जोशी ने बताया कि अनिल तहरीर के आधार पर सोनू के खिलाफ धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सोनू की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक टीम को मुरादाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed