फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ससुराल में पत्नी से झगड़े के बाद दूसरे दिन ससुराल में ही मृत मिला युवक

ससुराल में पत्नी से झगड़े के बाद दूसरे दिन ससुराल में ही मृत मिला युवक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
ससुराल में पत्नी से झगड़े के बाद दूसरे दिन ससुराल में ही मृत मिला युवक

विज्ञापन
रुद्रपुर। नाराज होकर मायके पहुंची पत्नी को लेने आया पंतनगर का एक युवक दूसरे दिन ससुराल में ही मृत मिला। ससुरालियों का कहना है कि युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण दम घुटना होने से पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है।

पंतनगर झा कॉलोनी निवासी विजय कुमार (27) पुत्र स्व. रामगोपाल पंतनगर विवि में संविदा पर काम करता है। विजय का अक्सर पत्नी कंचन से विवाद होता था। इसके चलते करीब 10 दिन पूर्व कंचन नाराज होकर मायके दूधियानगर (रुद्रपुर) आ गई थी। बुधवार सुबह विजय पत्नी को लेने अपने ससुराल पहुंचा, वहां उसका कंचन से विवाद हो गया।
विज्ञापन


मामले में कंचन ने पंतनगर थाने पहुंचकर विजय के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी, जहां दोनों के बीच समझौता हो गया। बुधवार देर शाम विजय बाइक से कंचन को लेने रुद्रपुर ससुराल पहुंचा था। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह विजय ससुराल में ही मृत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को विजय के ससुरालियों ने बताया कि सुबह उन्होंने घर के बाहर बनी झोपड़ी में विजय को रस्सी पर लटका देखा। रात में क्या हुआ उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। विजय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया। इसके चलते पुलिस इसे कत्ल का मामला मानकर मृतक के ससुरालियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कोट
रुद्रपुर दूधियानगर में मृत मिले युवक के ससुरालियों ने उसके द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना दी थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विजय की मौत का कारण दम घुटना सामने आया है। इसके बाद मामला प्रथम दृष्टया हत्या का ही लग रहा है। मृतक के ससुरालियों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। - एसपी सिटी देवेंद्र पींचा।


सर्विलांस के सहारे जांच में जुटी पुलिस
रुद्रपुर। ससुराल में मृत मिले विजय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर पुलिस अब हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए सर्विलांस का सहारा ले रही है। मामले की तह तक जाने के लिए देर शाम एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, सीओ सिटी हिमांशु शाह, कोतवाल केसी भट्ट, एसएसआई कमलेश भट्ट और एसओजी कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल मृतक के ससुराल पहुंचे और उक्त लोगों से पूछताछ की। इसके बाद मौके पर ही मृतक व उसके ससुरालियों के फोन नंबर सर्विलांस में लगाए गए।



पुलिस को सुबह से था कत्ल का अंदेशा
रुद्रपुर। विजय की मौत के मामले में भले ही उसके ससुरालियों ने उसके द्वारा फांसी लगाने की बात कही हो लेकिन मौका मुआयना करने के बाद पुलिस सुबह से ही हत्या का अंदेशा जता रही थी। जिस झोपड़ी में विजय द्वारा फांसी लगाने के बात कही जा रही है उसकी ऊंचाई मात्र साढ़े छह फिट है जबकि मृतक विजय की लंबाई साढ़े पांच फिट थी। झोपड़ी में ऐसा कोई सामान भी नहीं मिला जिस पर चढ़कर विजय रस्सी पर झूला और गले में झटका लगने से उसकी मौत हुई हो। पुलिस मान रही है कि गला दबाकर विजय की हत्या करने के बाद शव रस्सी पर लटकाया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed