फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार नाबालिग की मौत, एक घायल

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार नाबालिग की मौत, एक घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार नाबालिग की मौत, एक घायल
रुद्रपुर। रंपुरा चौकी क्षेत्र में गलत दिशा से आ रही एक स्कूटी को सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक युवक के साथ ही पीछे बैठा नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई जबकि घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


रंपुरा निवासी नितिन (22) क्षेत्र में खाने की ठेली लगाता है। उसी क्षेत्र का रहने वाला मनोज कोली (14) पुत्र रमेश कोली एक साइकिल रिपेयरिंग की दुकान में काम सीख रहा था। सोमवार दोपहर नितिन को किसी काम से भूतबंगला क्षेत्र में जाना था। इसके लिए उसने अपने दोस्त वाहिद की स्कूटी ली और मनोज को भी अपने साथ स्कूटी पर लेकर चला गया।
विज्ञापन


भूतबगंला से के दौरान दोनों स्कूटी लेकर गलत दिशा से रंपुरा की ओर आ रहे थे। कल्याणी नदी के पुल पर सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मय ट्रक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। नितिन की हालत गंभीर होने पर उसे भी हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतक मनोज दो भाई और चार बहनों में चौथे नंबर का था और चौथी कक्षा के बाद ही पढ़ाई छोड़कर कामकाज में लग गया था। रंपुरा चौकी प्रभारी सतीश कापड़ी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।


बिना हेलमेट स्कूटी दौड़ा रहा था नितिन
रुद्रपुर। रंपुरा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में जहां मनोज की ट्रक के नीचे कुचलने से मौत हो गई, वहीं नितिन कुचलने से बच गया लेकिन नितिन के सिर पर हेलमेट नहीं होने से उसके सिर में गंभीर चोट आ गईं। मान जा रहा है कि यदि नितिन ने हेलमेट पहना होता तो उसकी हालत गंभीर नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed