{"_id":"5cddb3afbdec22075f57840b","slug":"131558033327-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर खरीदा गया था फर्जी नम्बर से चल रहा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर खरीदा गया था फर्जी नम्बर से चल रहा ट्रक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में पखवाड़े भर पूर्व सिडकुल चौकी पुलिस द्वारा सीज किए चार ट्रक में से एक ट्रक को 100 रुपये के स्टांप पेपर पर खरीदा गया था। जांच में इस बात की पुष्टि होने पर अब पुलिस न फरार ट्रक स्वामी की धरपकड़ और तेज कर दी है।
बता दें कि पखवाड़े भर पूर्व सिडकुल चौकी पुलिस ने दो नंबर से चल रहे चार ट्रक सीज कर ट्रक स्वामी ट्रांजिट कैंप निवासी अजय पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस जांच में दो ट्रक यूपी के एक नंबर और दो ट्रक उत्तराखंड के एक नंबर पर चल रहे थे। सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि ट्रक की यूपी में जांच पड़ताल के बाद एक ट्रक यूपी से 100 रुपये के स्टांप पेपर पर खरीदने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद ट्रक मालिक की धरपकड़ के लिए दबिश बढ़ाई गई है। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।