{"_id":"5c7d77e7bdec2214492a7a24","slug":"131551726567-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर हो कार्रवाई, वरना कोतवाली में करुंगी आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर हो कार्रवाई, वरना कोतवाली में करुंगी आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर एक महिला ने दूसरी शादी रचाने के आरोप में पति के खिलाफ कार्रवाई न होने पर सोमवार को कोतवाली में आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। क्षेत्र निवासी महिला ने कहा कि उसके पति ने उसकी सहमति के बिना दूसरी शादी कर ली। मामले में उसने थाने और कोतवाली में शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पड़ोसियों ने मारपीट कर उसे घर से निकालकर मकान पर कब्जा कर लिया। इसकी भी पुलिस में शिकायत कराई। महिला का आरोप है कि उसका पति आएदिन उसे प्रताड़ित करता है। बीते दिन वह हल्द्वानी में थी तो पति ने वहां पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी। मामले की हल्द्वानी कोतवाली व भोटियापड़ाव चौकी में शिकायत की तो वहां भी किसी ने नहीं सुनीं। उसने कहा कि अगर मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो वह रुद्रपुर कोतवाली के सामने आत्महत्या कर लेगी। कोतवाली पुलिस ने पति पर कार्रवाई का भरोसा देकर उसे घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।