{"_id":"5c6834aabdec2273a33979ce","slug":"131550333098-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने गैरहाजिर अधिकारियों का काटा एक दिन का वेतन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम ने गैरहाजिर अधिकारियों का काटा एक दिन का वेतन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। राजकीय इंटर कालेज फाटा में डीएम मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस/बहुद्देशीय शिविर में फरियादियों ने सड़क, स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत व शिक्षा संबंधित बुनियादी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। इस मौके पर 43 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें 22 का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में अनुपस्थित अधिकारियों का जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए।
तहसील दिवस में ग्राम प्रधान जामू के ग्राम प्रधान रणजीत सिंह ने पीएमजीएसवाई द्वारा जामू मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने की शिकायत की। जबकि ग्राम पंचायत खड़िया के प्रधान, क्षेत्र पंचायत व सरपंच ने फाटा पुलिस चौकी एवं पशुचिकित्सालय के समीप नौली तोक में पार्किंग निर्माण की मांग की। वहीं, खाट गांव निवासी आशुतोष तिवारी ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर खाट गांव के नीचे डोल्या देवी तोक में लगातार हो रहे भू-धंसाव को रोकने के इंतजाम किए जाने की मांग की। इस मौके पर रविवग्राम निवासी शंभू प्रसाद, संजय कुमार जमलोकी, नंद किशोर व विजय जमलोकी ने गौरीकुंड में तप्त कुंड में हक-हकूकधरी जमलोकी ब्राह्मणों की भूमि का सीमांकन कर पुश्तैनी भूमि पर पूजन सामग्री के लिए दुकान लगाने की अनुमति देने की गुहार लगाई। मैखंडा निवासी राकेश ने ऑल वेदर रोड में काटी गई भूमि का मुआवजा भुगतान नहीं होने की शिकायत की। रेल गांव के ग्रामीणों ने आपदा के बाद से गांव को फाटा से जोड़ने के लिए मंदाकिनी नदी पर पुल नहीं बनने की शिकायत की । ग्रामीणों द्वारा जामेश्वर नांतोली नागताल पर्यटन सर्किल को विकसित करने व जामेश्वर-रविग्राम स्वीकृत मोटरमार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठाई । इस मौके पर जिलाधिकारी फरियादियों द्वारा दर्ज कराई गई समस्याओं का एक सप्ताह में निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर में विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर उप वन संरक्षक मंयक शेखर झा, सीएमओ डा. एसके झा, तहसीलदार जयवीर राम बधाणी, डीईओ बेसिक विद्याशंकर चतुर्वेदी, माध्यमिक एलएस दानू समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।