फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ट्रांजिट कैंप के घर में नाबालिग ने की थी चोरी, पकड़ा गया

ट्रांजिट कैंप के घर में नाबालिग ने की थी चोरी, पकड़ा गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप के घर में नाबालिग ने की थी चोरी, पकड़ा गया

विज्ञापन
रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप स्थित एक घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेकर उसके पास से चोरी के 10 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी नाबालिग पहले भी चोरी के आरोप में दो बार पकड़ा जा चुका है।

कुछ दिन पूर्व ट्रांजिट कैंप ठाकुरनगर निवासी तीरथ सिंह के घर से चोर 50 हजार की नकदी, करीब 40 हजार के जेवरात और 10 मोबाइल चुरा ले गए थे। तीरथ के अनुसार उसके साथ रहने वाला साला जालिम सिंह सिडकुल की एक कंपनी में सुपरवाइजर है और कंपनी के अंदर श्रमिकों को मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध के चलते घटना के दिन वह रात की शिफ्ट में काम करने वाले श्रमिकों के मोबाइल सुरक्षा के लिए अपने साथ घर ले आया था। जालिम सिंह ने मामले में तहरीर सौंपी थी। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी बीडी जोशी ने बताया कि एसओजी की मदद से चुराए गए फोनों को सर्विलांस में लगाया गया। इसी दौरान एक फोन से नाबालिग ने अपने दोस्त को फोन किया। दोस्त की लोकेशन मिलने के बाद उसकी निशानदेही पर शुक्रवार सुबह किच्छा रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास से पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर चोरी के 10 मोबाइल भी बरामद कर लिए। नाबालिग चोरी की वारदातों को अकेले की अंजाम देता था। कई बार नाबालिग होने के कारण लोगों ने उसे मौके पर पकड़कर छोड़ भी दिया था। टीम में एसआई गोल्डी घुघत्याल, दिनेश सिंह, एसओजी से कांस्टेबल संतोष रावत, नीरज भोज, कुलदीप, नीरज शुक्ला, और महिला कांस्टेबल डौली भट्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed