फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे तीन पर केस

सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे तीन पर केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे तीन पर केस

विज्ञापन
रुद्रपुर में रंपुरा चौकी क्षेत्र के फाजलपुर महरौला स्थित सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में स्थलीय निरीक्षण के बाद क्षेत्रीय पटवारी ने पुलिस को तहरीर सौंपी।

रंपुरा क्षेत्र में तैनात पटवारी वाहिद हुसैन को कुछ दिन पूर्व फाजलपुर महरौला स्थित सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण करने की सूचना मिली थी। स्थलीय निरीक्षण में शिकायत की पुष्टि के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर और लेंटर डालने वाली मशीन को कब्जे में लिया। इसके बाद पटवारी वाहिद हुसैन की तहरीर पर क्षेत्र निवासी मकबूल, इस्लाम और रफीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed