फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   बेकाबू कार ने छह लोगों को टक्कर मारकर किया घायल

बेकाबू कार ने छह लोगों को टक्कर मारकर किया घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार ने छह लोगों को टक्कर मारकर किया घायल
गदरपुर। तेज रफ्तार एक कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मारने के साथ ही सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे मेें गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। घटना के बाद कार छोड़कर फरार हुए चालक की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात गदरपुर-गूलरभोज मार्ग पर तेज गति से जा रही कार (यूके 06एक्स 9486) ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ग्राम कुंवरपुर थाना स्वार रामपुर निवासी राजेंद्र सिंह, गुरदेव सिंह एवं कालागढ़ निवासी हरजिंदर सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन


बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े प्रीत विहार निवासी अमित कुमार, सोनू एवं ग्राम तेजाफौजा निवासी करन को भी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे सभासद मनोज गुम्बर और सतीश मिड्डा ने लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी गदरपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने सोनू एवं राजेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। कार के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed