फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से मासूम की मौत

तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से मासूम की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से मासूम की मौत

विज्ञापन
गदरपुर में तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
ग्राम मजरा गुमानी नंदपुर निवासी सुरेश अपने पुत्र आकाश (11) और पुत्री सोनी (3) के साथ गांव के ही कृष्णा सिंह के पुत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। रास्ते में सतीश आइसक्रीम खरीदने के लिए रुक गया। इस बीच सरदारनगर से बेरिया की ओर जा रही एक तेज रफ्तार सफेद रंग की बोलेरो ने सड़क किनारे जा रही सोनी को रौंद दिया। हादसे में सोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बदहवास हालत में सुरेश खून से लथपथ बेटी सोनी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। वहां जहां डॉ. अंजनी कुमार ने जांच के बाद सोनी को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर प्रभारी एसओ गणेश दत्त भट्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुरेश से घटना की जानकारी हासिल की। इधर, सोनी की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed