{"_id":"5c51f584bdec2213dd6dafed","slug":"111548875140-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की मछली लूटने वाले गाजियाबाद के तीन डकैत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की मछली लूटने वाले गाजियाबाद के तीन डकैत गिरफ्तार
विज्ञापन
रुद्रपुर। लालपुर में डकैती डालकर 50 क्विंटल मछलियां लूटने वाले गाजियाबाद के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक लाख से अधिक की नगदी और घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया है। चार आरोपी अभी फरार हैं। 29 जनवरी के अंक में अमर उजाला ने गाजियाबाद के डकैतों द्वारा वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया था। एसएसपी बरिंजदरजीत सिंह ने टीम को ढाई, एसपी देवेंद्र पींचा ने डेढ़ हजार और तालाब स्वामी यासीन ने 51 सौ रुपये इनाम की घोषणा की है।
बुधवार को किच्छा थाने में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि 14 जनवरी की रात को किच्छा निवासी यासीन के प्रतापपुर लौहर्रा स्थित तालाब की निगरानी मो. कमर और महेंद्र कर रहे थे। रात करीब एक बजे डकैत वहां पहुंचे और हथियारों के बल पर दोनों को बंधक बना लिया। डकैतों ने तालाब में जाल डालकर करीब 50 क्विंटल मछलियां निकालीं और कैंटर में भरकर ले गए।
यासीन की तहरीर पर डकैतों की धरपकड़ में जुटी किच्छा थाना पुलिस ने मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर डकैती में शामिल केलाभट्टा थाना सदर जिला गाजियाबाद यूपी निवासी इलियास, गुलजार और नानकगढ़ी थाना मसूरी जिला गाजियाबाद यूपी निवासी सरफराज को गिरफ्तार कर लिया। डकैतों के पास से लूटे गए तीन मोबाइल, एक टाटा मैजिक वाहन और मछली बेचकर कमाई गई एक लाख पंद्रह सौ रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में तीनों ने चार अन्य लोगों के भी डकैती में शामिल होने की बात कही है, जिनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
डकैती का खुलासा करने वाली टीम में सीओ सितारगंज हिमांशु शाह, कोतवाल उमेश कुमार मलिक, एसआई भुवन चंद्र आर्य, नवीन बुधानी, लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल मतलूब खान, इरशाद उल्ला, नरेंद्र कन्याल, देवेंद्र कन्याल, एसओजी प्रभारी तुषार बोरा, एएसआई प्रकाश भगत, कांस्टेबल संतोश रावत, अब्दुल मलिक और यामिन शामिल रहे। ब्यूरो
गजरौला मंडी में बेची भी मछिलयां
लालपुर के प्रतापपुर में डकैती डालकर मछली लूटने वाले डकैतों में पकड़ा गया गुलजार, इलियास का बेटा है। साथ ही सरफराज का पिता यूसुफ और उसके दो दामाद और दो भाई भी डकैती में शामिल थे। पुलिस के अनुसार उक्त गिरोह ने अब तक अमरोहा, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद आदि क्षेत्रों में 25 से अधिक डकैती को अंजाम दिया है। बुलंदशहर के सिकंदरा और मुरादाबाद के कटघर थाने में पकड़ गए तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। ब्यूरो
घटना के तीन दिन पहले की थी रेकी
प्रतापुर डकैती में फरार चल रहे याकूब और यूनिस आपस में भाई हैं और यूनिस की ससुराल सितारगंज में है। घटना से तीन दिन पहले यूनिस और याकूब सितारगंज पहुंचे और यहां से यूनिस के साले के साथ मिलकर उन्होंने घटनास्थल की रेकी की। घटना वाली रात भी डकैत काफी देर तक लालपुर क्षेत्र में रुके थे। ब्यूरो
सीसीटीवी और सर्विलांस से मिली मदद
प्रतापुर डकैती में पुलिस को सीसीटीवी और सर्विलांस से काफी हद तक मदद मिली। डकैती के समय गुलजार और इलियास अपने साथ मोबाइल लेकर पहुंचे थे, जबकि सरफराज ने गाजियाबाद में ही अपना फोन बंद कर दिया था। क्षेत्र के मोबाइल टावर डंप खंगालने के बाद एसओजी ने इनके नंबरों को सर्विलांस पर लगाया, जिससे पुलिस इन तक पहुंची और सीसीटीवी की मदद से पुलिस को बदमाशों की गाड़ी का सुराग मिला।
लाखों की मछलियां लूटने वाले गाजियाबाद के तीन बदमाश गिरफ्तार
वारदात में सात डकैत थे शामिल, एक लाख की नगदी और वाहन बरामद