फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ईट से कुचलकर साथी का कत्ल करने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

ईट से कुचलकर साथी का कत्ल करने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
ईट से कुचलकर साथी का कत्ल करने वाला इंजीनियर गिरफ्तार
रुद्रपुर। सीनियर के बेटे की जन्मदिन पार्टी से शराब पीकर घर लौटने के दौरान झगड़े में अपने सुपरवाइजर दोस्त का कत्ल करने वाले इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से रतनपुरी खतौली मुजफ्फरनगर निवासी रोहित कुमार (23) पुत्र वीर सिंह फुलसुंगा की सागर कॉलोनी में अपने दोस्त सत्येंद्र लांबांखेड़ा थाना टांडा बादली जिला रामपुर यूपी के साथ रहता था और दोनों ललित इंटरप्राइजेज के अधीन संचालित ग्रीन प्लाई इंडोरेंस कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात एक पार्टी से आते समय सत्येंद्र ने जमीन पर पड़ी ईंट से एक के बाद एक रोहित के सर और मुंह पर कई वार कर दिये। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सत्येंद्र मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी जीबी जोशी ने बताया कि शनिवार सुबह सत्येंद्र को फुलसुंगा रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब ने कर दिया मुझे बर्बाद
शराब के नशे में रोहित का कत्ल करने वाले इंजीनियर सत्येंद्र को अपने शराब पीने पर बेहद अफसोस है। पुलिस कस्टडी में उसने वारदात पर अफसोस जताते हुए कहा कि शराब के कारण ही यह सब हुआ। कहा कि अगर मैंने नशा न किया होता तो रोहित के झगड़ने पर मौके से फरार हो सकता था। लेकिन शराब से मेरा कैरियर चौपट कर लिया। सत्येंद्र का यह भी कहना है कि अगर वह रोहित को ना मारता तो रोहित उसे मार देता।


एक दिन पहले जाना चाहता था घर
सत्येंद्र का बृहस्पतिवार को कंपनी में कुछ खास काम नहीं था जिसके चलते उसने कंपनी के मालिक से एक दिन के लिए अपने घर जाने की इच्छा जताई लेकिन मालिक ने उसे शुक्रवार घर चले जाने के लिए कहा और रात में वह रोहित के साथ पार्टी में चला गया। यहीं झगड़े के बाद अपराधी बन गया। घर चले जाने पर शायद वह हादसे से बच जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed