फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   बरेली एसटीएफ ने गदरपुर से दबोचा 25 हजार का ईनामी अख्तर

बरेली एसटीएफ ने गदरपुर से दबोचा 25 हजार का ईनामी अख्तर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली एसटीएफ ने गदरपुर से दबोचा 25 हजार का ईनामी अख्तर

विज्ञापन
गदरपुर में बरेली एसटीएफ की टीम ने गदरपुर वार्ड आठ में अपने दोस्त के घर पर रह रहे 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश अख्तर उर्फ चिड़िया को गिरफ्तार किया है। अख्तर कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से गदरपुर अपने दोस्त के घर पहुंचा था। अख्तर के खिलाफ रामपुर यूपी में कातिलाना हमले और बलवे सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज है।

कुछ दिन पूर्व बरेली एसटीएफ को 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश अख्तर उर्फ चिड़िया के गदरपुर क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना पर बुधवार को बरेली एसटीएफ के इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह यादव और एसआई राघवेंद्र सिंह 6 सदस्यीय टीम के साथ गदरपुर पहुंचे। यहां टीम ने गदरपुर थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी के साथ मिलकर वार्ड नंबर आठ निवासी परवेज अली के घर पर छापा मारा। टीम ने ग्राम नगलिया आकिल, थाना अजीम नगर जिला रामपुर निवासी अख्तर को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह यादव ने बताया कि 24 अगस्त 2018 को अख्तर अजीमनगर जिला रामपुर थाना क्षेत्र में गोकशी के एक मामले में ग्रामीणों से भिड़ गया था इसी दौरान अख्तर ने पुलिस कर्मियों संग मारपीट करने के साथ ही सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया था। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए अख्तर भूमिगत हो गया। काफी प्रयासों के बाद भी अख्तर के पकड़ में ना आने पर एसएसपी रामपुर यूपी ने अख्तर की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अख्तर के खिलाफ थाना अजीम नगर में धारा-147, 148, 149, 323, 324, 336 एवं धारा-307 के अलावा 7 क्रिमिनल एक्ट एवं 3/4 अधिनियम के तहत मुकदमे पंजीकृत हैं। कुछ दिन पूर्व मुखबिर द्वारा अख्तर के गदरपुर में होने की जानकारी मिली जिस पर बुधवार को क्षेत्र में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। टीम में गदरपुर थाने के एसआई गणेश दत्त भट्ट और भुवन चंद जोशी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed