{"_id":"676d461b638ae88ffd07becc","slug":"cricket-tournament-at-narayan-sports-ground-from-january-1-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1032-110252-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: नारायण खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट एक जनवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: नारायण खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट एक जनवरी से
Thu, 26 Dec 2024 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारघाटी के नारायण खेल मैदान में एक जनवरी से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। केदार क्लब फाटा के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये का चेक और ट्राॅफी भेंट की जाएगी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष जमुना प्रसाद, अतुल जमलोकी और पप्पू तिवारी ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सभी टीमों को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। बाहर से जो भी टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहती है वह संपर्क कर सकती है। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष नितिन जमलोकी व सचिव धीरेंद्र रावत ने बताया कि प्रत्येक मैच में विजेता और उप विजेता टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। संवाद