फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Corona may hit Ramlila

रामलीलाओं पर पड़ सकती है कोरोना की मार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Corona may hit Ramlila
रुद्रपुर स्थित श्री रामलीला कमेटी का सूना पड़ा मैदान। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। हर साल होने वाली रामलीलाओं के आयोजनों पर इस बार कोरोना का असर पड़ता दिख रहा है। दशहरे के एक महीने पहले शुरू होने वाली रामलीला की तैयारियां इस बार शुरू नहीं हो सकी है। रामलीला की तालीम भी शुरू नहीं हो सकी है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से लेकर कलाकारों तक को प्रशासन की गाइडलाइन का इंतजार है।
विज्ञापन

क्षेत्र में हर साल कई जगहों पर रामलीला का आयोजन होता आया है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी होने वाले आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। शहर में बस अड्डे के सामने रामलीला कमेटी का ग्राउंड है। पिछले वर्षों तक दशहरा के एक महीने पहले ही कमेटी की ओर से मैदान में मंच सजाने और अन्य तरह की तैयारियां शुरू हो जाती थीं लेकिन कोरोना काल में इस बार रामलीला के आयोजन की संभावनाओं पर संशय है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि मौजूदा हालातों में रामलीला का आयोजन होना बहुत मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 1990 में आतंकवादियों के हमले से स्थगित हुई थी रामलीला
रुद्रपुर। पिछले 60 वर्षों से शहर में श्री रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। यदि प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिली तो 60 वर्षों में ऐसा दूसरी बार होगा कि रामलीला का मंचन नहीं हो पाएगा। कमेटी पदाधिकारी चाहते हैं कि प्रशासन की ओर से रामलीला कराने की गाइडलाइन जारी की जाए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन ने बताया कि वर्ष 1990 में रंपुरा में आयोजित होने वाली रामलीला में आतंकवादियों ने बम धमाका कर दिया था। उसमें कई लोगों की मृत्यु भी हुई थी। उस समय रामलीला को स्थगित कर दिया गया था। यदि इस बार प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिली तो 60 साल में दूसरी बार ऐसा होगा की शहर में रामलीला का मंचन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed