फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Congress and UKD protest against minister's statement

Rudraprayag News: मंत्री के बयान के विरोध में कांग्रेस और यूकेडी का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
Congress and UKD protest against minister's statement
जगह-जगह फूंका पुतला, मंत्री से माफी मांगने और मुख्यमंत्री से उन्हें हटाने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी/पोखरी/चमोली। विधानसभा सत्र के दौरान सदन में पहाड़ पर विवादित बयान देने पर घिरे मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विरोध में कांग्रेस और यूकेडी ने विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। उन्होंने मंत्री से माफी मांगने और मुख्यमंत्री से उन्हें तुरंत मंत्रीमंडल से हटाने की मांग की।
पीपलकोटी में कांग्रेसियों ने रैली निकाली उसके बाद बस स्टैंड के पास पुतला फेंका। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि मंत्री ने पहाड़ का अपमान किया है इसके लिए वे पहाड़ की जनता से माफी मांगें। इस दौरान नगर अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, गजेंद्र राणा, किशन सिंह, प्रेम सिंह, गौरव, सुरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। उधर चमोली बाजार में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी पर मंत्री को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उधर पोखरी में कांग्रेसियों ने पत्रकार वार्ता में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के व्यवहार की निंदा की। वहीं कांग्रेसियों ने चांदनीखाल में भी पुतला फूंका। इस दौरान श्रवण सती, धीरेंद्र राणा, शिशुपाल बर्त्वाल, देवेंद्र राणा, मोहन लाल, नरेंद्र बिष्ट, तरुण बिष्ट, मयंक नेगी, जगदीश नेगी, किशन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने किया बचाव : कांग्रेस
अगस्त्यमुनि। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अगस्त्यमुनि मुख्यालय में पुतला फूंका। उन्होंने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह कंडारी ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान सदन में जो कुछ हुआ उसे सबने देखा। बावजूद मुख्यमंत्री और विधानसभा उनका बचाव करते दिखे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आमजन पर कार्यवाही वाले बयान को गैर जिम्मेदार बताते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भूल गए हैं कि यह राज्य पहाड़ के लोगों ने संघर्ष और शहादत लेकर लिया है। इस मौके पर वीरपाल रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष विजयपाल राणा, रमेश रावत, उम्मेद सिंह बुटोला, जीतपाल सिंह बुटोला, भारत भूषण कठैत, राजेंद्र रावत, महेंद्र सिंह सजवाण और जयंती प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed