{"_id":"6ace1d8c5637d0e4b108b652","slug":"competitions-held-on-the-india-of-my-dreams-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121558-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मेरे सपनों का भारत पर हुईं प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मेरे सपनों का भारत पर हुईं प्रतियोगिताएं
Tue, 13 Oct 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 13 Oct 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो
अगस्त्यमुनि। डॉ. अनसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत विषय पर निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने भारत के उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना प्रस्तुत की। प्राचार्य प्रो. कैलाश चंद्र दुदपुड़ी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। मुख्य अतिथि सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं की सोच, शिक्षा और समर्पण पर निर्भर है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने शिक्षा, समान अवसर और सामाजिक समरसता को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। कार्यक्रम में डॉ. मुक्ता डंगवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष लक्की राणा, महासचिव लोकेश बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. विवेकानंद भट्ट ने किया। संवाद