{"_id":"6ab516d2232636d53a07ccde","slug":"cleanliness-drive-conducted-on-farmers-day-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121161-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: किसान दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: किसान दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान
Thu, 24 Sep 2026 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गुप्तकाशी। राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी में किसान दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान प्लास्टिक कूड़ा एकत्र करने के साथ ही खरपतवार की कटाई की गई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगिशा ने किसान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्राध्यापक हितेंद्र शर्मा ने किसानों की समस्याओं और डॉ. अखिलेश मिश्रा ने स्वच्छता एवं प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर विचार रखे। समापन पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार गैरी ने कृषि शिक्षा और आधुनिक तकनीक की आवश्यकता पर जोर दिया। संवाद