फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Cleaner arrested in Connection of Murder

कंटेनर चालक का हत्यारोपी क्लीनर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cleaner arrested in Connection of Murder
रुद्रपुर में हुए अजय हत्याकांड के आरोपी के साथ पुलिस। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पारले चौक स्थित टाटा कंपनी में कंटेनर को पहले ले जाने को लेकर हुए विवाद में की गई चालक अजय की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को कोतवाली में एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि बीते बृहस्पतिवार की देर रात को टाटा कंपनी में कंटेनर को पहले ले जाने को लेकर दो चालक आपस में भिड़ गए थे। उन्होंने बताया कि ग्राम खेड़ा बुजुर्ग थाना जवा अलीगढ़ निवासी कौशल पाल ने जसवीर सिंह मूल निवासी दिलारी स्वार रामपुर (यूपी) एवं हाल निवासी सोडी कॉलोनी के खिलाफ अपने भाई अजय सिंह की हत्या का केस दर्ज कराया था। शुक्रवार रात को पुलिस ने फरार हत्यारोपी जसवीर निवासी सोडी कॉलोनी रुद्रपुर से पकड़ लिया। उसकी निशानदेही में पुलिस ने सिडकुल में घटनास्थल के पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है। पुलिस टीम में एसओ अशोक कुमार, सिडकुल चौकी इंचार्ज अनिल उपाध्याय, किशोर फर्त्याल, नरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, चंद्रशेखर जोशी, मनोज जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed