{"_id":"6900b582ab6643026f074034","slug":"claims-to-make-44-km-of-highway-in-rudraprayag-district-pothole-free-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1006-115472-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग जिले में 44 किमी हाईवे गड्ढा मुक्त करने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग जिले में 44 किमी हाईवे गड्ढा मुक्त करने का दावा
Tue, 28 Oct 2025 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 28 Oct 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि ने जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग को 31 अक्तूबर तक गड्ढा मुक्त करने का दावा किया है। विभाग ने दावा किया कि जिले में हाईवे 125 किमी है जिसमें से 44 किमी हाईवे को गड्ढामुक्त कर दिया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि लगातार बारिश और जलभराव के कारण कुछ स्थानों पर पुनः गड्ढे हो गए हैं। इन क्षेत्रों में प्रमुख रूप से विजयनगर गदेरा, पुराना देवल, गंगानगर तथा काकड़ागाड़ शामिल हैं। पुराना देवल में पैच मरम्मत की जा चुकी है और इन शेष स्थलों पर पैच मरम्मत का कार्य 31 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि काकड़ागाड़ तथा तरसाली भूस्खलन जोन का अनुरक्षण कार्य अनुरक्षण निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ कर रहा है। संवाद