फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Civic aminities

कोई तो देखो! स्कूली बच्चों को ठूंस-ठूंसकर ले जा रहे ई-रिक्शा चालक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
रुद्रपुर में स्कूली बच्चों को ठूंस-ठूंस कर ले जाता ई-रिक्शा चालक। - फोटो : RUDRAPUR
स्थानीय प्रशासन, परिवहन विभाग, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मिलकर भी ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने में असफल साबित हो गए हैं। चालक अधिक कमाई के चक्कर में ई-रिक्शा में स्कूली बच्चों को ठूंस-ठूंसकर ले जा रहे हैं। इस कारण हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है लेकिन ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

रुद्रपुर शहर में करीब छह हजार ई-रिक्शा चल रहे हैं लेकिन परिवहन विभाग में सिर्फ 2,794 का पंजीकरण और नगर निगम से सिर्फ 1,462 ई-रिक्शा चालकों ने ही लाइसेंस लिया है। यानी दोनों विभागों को ई-रिक्शा चालक अवैध संचालन से आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके बावजूद खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे ई-रिक्शा चालकों के लिए रूट तक निर्धारित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चार सीटर होता है लेकिन चालक अधिक कमाई के चक्कर में कई बच्चों को ठूंस-ठूंसकर ले जाते हैं। इससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। रात के समय मौके का फायदा उठाकर कुछ ई-रिक्शा चालकों की ओर से यात्रियों से कई गुना अधिक किराया लेने की भी शिकायतें मिलती हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की लापरवाही से ई-रिक्शा चालक बेखौफ होकर मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस का ध्यान सिर्फ वसूली पर
रुद्रपुर। ई-रिक्शा के अवैध संचालन से भले ही परिवहन विभाग और नगर निगम को राजस्व नुकसान हो रहा हो लेकिन ट्रैफिक पुलिस चालान काटकर कुछ हद वसूली कर लेती है। वहीं, पुलिस कर्मियों का फोकस यातायात नियम तोड़ रहे ई-रिक्शा चालकों से सख्ती से यातायात नियमों का पालन करवाने की जगह सिर्फ चालान काटकर वसूली पर ही रहता है। इस कारण ई-रिक्शा चालक यातायात नियमों को लेकर जागरूक नहीं हो पा रहे हैं।

रुद्रपुर में ई-रिक्शा चालकों के रूटों का निर्धारण बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। ई-रिक्शा चालकों की संख्या लगातार बढ़ने के बावजूद पंजीकरण न होने से दिक्कतें आ रही हैं। डीडी चौक से इंदिरा चौक के बीच ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित किया है। परिवहन विभाग के सहयोग से जल्द रूट निर्धारण किए जाएंगे। - प्रमोद कुमार, एसपी ट्रैफिक।

रुद्रपुर में स्कूली बच्चों को ठूंस-ठूंस कर ले जाता ई-रिक्शा चालक।

रुद्रपुर में स्कूली बच्चों को ठूंस-ठूंस कर ले जाता ई-रिक्शा चालक।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed