{"_id":"574320a04f1c1bb4156914d3","slug":"child-rescued-trapped-in-the-island","type":"story","status":"publish","title_hn":"टापू में फंसा बच्चा सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टापू में फंसा बच्चा सुरक्षित निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 23 May 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर में एक बच्चा मंदाकिनी नदी किनारे एक टापू में फंस गया। स्थानीय युवाओं व पुलिस द्वारा दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
सोमवार शाम चार बजे केदारघाटी में तेज बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इस दौरान विजयनगर निवासी संजय नेगी का पुत्र आयुष नदी किनारे बने एक टापू में फंस गया।
विज्ञापन
सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत मय फोर्स मौके पर पहुंचे। स्थानीय युवाओं की मदद से बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया। इधर, नगर पंचायत के अध्यक्ष अशोक खत्री ने पुलिस और युवाओं के प्रयास की सराहना की है। बताया जा रहा है कि बच्चा शाम पांच बजे नदी किनारे खेलने गया था। इस दौरान अचानक नदी का पानी बढ़ने से टापू में फंस गया।
विज्ञापन