फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Challans of 35 including three youths for not wearing masks

मास्क नहीं पहनने पर तीन युवकों समेत 35 का चालान 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Challans of 35 including three youths for not wearing masks
रुद्रपुर। सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने और बिना परमिशन के सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान मास्क नहीं पहनने पर तीन युवकों समेत 35 चालान किए गए। बीते दिनों डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ 500 रुपये जुर्माना राशि तय की थी। उन्होंने एसएसपी बरिंदरजीत सिंह को निर्देश दिए थे कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाए। जिससे बेवजह घरों से निकलने वाले लोगों पर अंकुश लग सके। एसएसपी ने जिले के सभी थाना, कोतवाली प्रभारियों को कार्रवाई करने के आदेश कुछ दिन पहले जारी कर दिए थे। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने काशीपुर बाईपास रोड पर गुरूनानक स्कूल के पास बंपर चालानी कार्रवाई की। एसएसआई बीसी जोशी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के जा रहे तीन युवकों का चालान कर 1500 रुपये जुर्माना वसूला। साथ ही 32 लोगों को बिना पास वाहन चलाने पर चालान किया गया। उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed