{"_id":"5f74ccbe8ebc3e9bc3695ceb","slug":"bus-for-delhi-after-6-months-rudrapur-news-hld3988471134","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह बाद दिल्ली के लिए चलीं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह बाद दिल्ली के लिए चलीं रोडवेज बसें
विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में दिल्ली जा रहे यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/खटीमा। उत्तराखंड रोडवेज की बसों का बुधवार को करीब छह माह बाद दिल्ली के लिए विधिवत संचालन शुरू हुआ। रोडवेज बसों के चलने से यात्रियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन से दिल्ली के साथ ही गाजियाबाद, रामपुर और मुरादाबाद के 300 से अधिक यात्रियों ने सफर किया। साथ ही मुरादाबाद और पीतल नगरी डिपो की बसों में भी मुसाफिरों ने यात्रा की।
रुद्रपुर रोडवेज स्टेेशन परिसर में सुबह करीब छह बजे से ही दिल्ली जाने वाले यात्री जुटने लगे थे। डिपो प्रबंधन ने संचालन से पहले सभी बसों को सैनिटाइज किया। बसों मेें चढ़ने से पहले अज्ञैर सीटों पर बैठे सभी यात्रियों की रोडवेज कर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग की। दिल्ली के लिए रुद्रपुर स्टेशन से चार और शक्तिफार्म स्टॉपेज से एक बस संचालित हुईं। रोडवेज स्टेशन से 52 सीटर बसों में औसतन 30 यात्री सवार हुए जबकि कुछ यात्री आगे दिल्ली मार्ग पर पड़ने वाले स्टॉपेजों से बसों में सवार हुए।
सहायक महाप्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे तक दिल्ली के लिए सभी पांच बसों को भेज दिया था ताकि सभी बसें समय पर वापसी भी कर सकें। स्टेशन से रुद्रपुर डिपो की पांच बसों के साथ ही मुरादाबाद और पीतल नगरी डिपो की बसें भी चलीं। उन्होंने बताया कि इन बसों में 300 से अधिक यात्रियों ने दिल्ली, गाजियाबाद, मोहन नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बिलासपुर आदि स्थानों के लिए सफर किया। उत्तराखंड रोडवेज की बसें दिल्ली आईएसबीटी से पहले कौशांबी तक संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
उधर, खटीमा में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केएस राणा के मुताबिक टनकपुर से दिल्ली के लिए दो बसें चलीं। पहली बस चार सवारियां लेकर खटीमा पहुंची और यहां से एक और सवारी लेकर रवाना हुई। वहीं, दूसरी बस में सात सवारियां थीं और यहां से पांच यात्री और सवार हुए। उन्होंने बताया कि अब धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।