फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Breaking Shiva's bow, Ram married Sita

शिव धनुष तोड़ राम ने सीता संग किया विवाह

Sat, 27 Nov 2021 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Breaking Shiva's bow, Ram married Sita
अपर बाजार में रामलीला मंचन के तीसरे दिन सीता स्वयंवर व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। श्रीगणेश रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन का शुभारंभ जनकपुरी से हुआ जहां जनक प्रतीज्ञा करते हैं कि जो भी राजा-महाराजा शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा उसके साथ वह अपनी पुत्री सीता का विवाह करेंगे। इसके बाद सीता का स्वयंवर आयोजित किया जाता है, जिसमें देश-विदेश के राजा शामिल होते हैं लेकिन कोई शिव धनुष नहीं उठा पाता है। इसके बाद श्रीराम शिव धनुष तोड़ देते हैं। रामलीला का मुख्य आकर्षण परशुराम-लक्ष्मण संवाद रहा। साथ ही हास्य कलाकारों ने भी खूब रंग जमाया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन शुक्ला, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, जितेंद्र खन्ना, अशोक चौधरी, अमिताभ काला, मुबारक हुसैन, योगेश जुयाल, विवेक खन्ना, चंद्रशेखर चौधरी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed