{"_id":"49fb7d1a035e555bd64405adb674340b","slug":"bjp-president-took-aim-at-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो जखोली
Updated Wed, 16 Dec 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि, औद्यानिकी एवं पर्यटन विकास मेले के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुए रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने जखोली ब्लाक में बन रहे सैनिक स्कूल के 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए, लेकिन निर्माण सिर्फ एक करोड़ का ही किया गया है। शेष धन के बारे में राज्य सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
कहा कि चाय विकास बोर्ड ने चाय नर्सरी के नाम पर प्रदेश में 25 हजार किसानों से भूमि लीज पर ली है, लेकिन सिर्फ पांच हजार काश्तकारों को ही भूमि का किराया मिल रहा है।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री मातवर सिंह कंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार भाजपा शासन में घोषित योजनाओं का निर्माण नहीं कर रही है। जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार ने कहा कि कृषि मंत्री डा. हरक सिंह रावत कृषि के क्षेत्र में जिले के विकास के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. आनंद सिंह बोहरा, पूर्व अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह पंवार, राकेश काला, एमडी सकलानी, रवींद्र सिंधवाल आदि थे।
कांग्रेस-भाजपा में दिखी प्रतिस्पर्धा
जखोली। तीन दिवसीय मेले के पहले दो दिन अन्य गतिविधियों के अलावा राजनीति भी हावी रही। कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं में खुलकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, जो मंच से बयां हो रही है।
रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम
जखोली। तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन महिला व युवक मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। झूमेलो, थड्या, चौंफला नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ लोकगीतों पर मेलार्थी खूब थिरके। इस मौके पर कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
स्टालों मेें उमड़ रही भीड़
जखोली। कृषि, औद्यानिकी एवं पर्यटन विकास मेला में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, उरेडा, सूचना विभाग, विकास विभाग, उद्यान, कृषि, वन सहित 25 से अधिक विभागों के स्टाल लगे हैं। इन स्टालों पर जानकारी प्राप्त करने से लेकर खरीददारी के लिए लोग उमड़ रहे हैं। इसके अलावा पहाड़ी दाल, फल और सब्जियों की खूब खरीद हो रही है।