फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   BJP made Mamta candidate for Rudrapur block chief

भाजपा ने ममता को बनाया रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख की उम्मीदवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP made Mamta candidate for Rudrapur block chief
रुद्रपुर। भाजपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संचालन समिति ने रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख के लिए शिमला पिस्तौर से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनीं गई ममता जल्होत्रा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख की सीट के लिए दूसरी पार्टियों से मजबूत उम्मीदवार नजर न आने से ममता का ब्लॉक प्रमुख लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख पद के इस बार महिला सीट होने से कई पुरुष प्रत्याशियों को मैदान छोड़ना पड़ा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख और कांग्रेस नेता दलजीत सिंह की पत्नी के कुरैया सीट से हारने के बाद कांग्रेस भी रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख की दौड़ में कमजोर पड़ गई हैं। रुद्रपुर ब्लॉक की शिमला पिस्तौर सीट से ममता के निर्विरोध चुने जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई भाजपा त्रिस्तीय पंचायत चुनाव संचालन समिति की बैठक में रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए ममता पर भरोसा जताया गया। बीडीसी सदस्य ममता भाजपा के किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विपिन जल्होत्रा की पत्नी हैं। भाजपा के जिला मंत्री ललित मिगलानी ने बताया कि भाजपा की उम्मीदवार ममता जल्होत्रा के समक्ष रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दूसरा कोई मजबूत दावेदार नहीं है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने जिले के सितारगंज ब्लॉक से कमलजीत कौर, काशीपुर से अर्जुन कुमार कश्यप, जसपुर से संदीप कौर और बाजपुर से अनुराधा को उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed