{"_id":"6b058b346e84030e390c3d99","slug":"bagadwal-dance-performed-in-sari-village-after-45-years-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-122346-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: 45 वर्ष बाद सारी गांव में हुआ बगड़वाल नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: 45 वर्ष बाद सारी गांव में हुआ बगड़वाल नृत्य
Tue, 24 Nov 2026 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ऊखीमठ। तुंगनाथ घाटी के पर्यटन गांव सारी में आयोजित पारंपरिक बगड़वाल नृत्य को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। ग्यारह दिवसीय जीतू बगड़वाल नृत्य के पांचवें दिन स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही देश-विदेश से पहुंचे पर्यटक भी पहुंचे।
गांव के पंचायती चौक में आयोजित इस आयोजन को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगों के साथ ही प्रवासी ग्रामीण भी विशेष रूप से सारी गांव पहुंचे हैं। यहां जागर और नृत्य से जीतू बगड़वाल की प्रेमगाथा का सजीव मंचन किया गया। बगड़वाल नृत्य में छोट्या लाल, राकेश लाल और रमेश लाल की ढोल-दमाऊं की थाप और बगड़्वाली गायन के बीच विभिन्न पात्रों का अभिनय किया जा रहा है। इनमें दीवान सिंह नेगी जीतू बगड़वाल, रघुवीर नेगी भुला शोभनू, दिलवर नेगी नान्या बगड़वाल, कुंवर नेगी गंभीरू घट्वालू, धीरेन्द्र नेगी ड्यूटी दीवान, जसवीर नेगी उमेदू चाकर, अर्पित नेगी पटुणी भौरांण की भूमिका निभा रहे हैं। संवाद