फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Asha worker to conduct door to door survey in the war against Corona

कोरोना के खिलाफ जंग में घर-घर जाकर सर्वे करेंगी आशा वर्कर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
Asha  worker to conduct door to door survey in the war against Corona
रुद्रपुर। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में आशा कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंप दी है। आशा कार्यकर्ता और आशा फेसिलेटर सभी घरों के सदस्यों की संख्या व बाहर से आने वालों की सूचना एकत्रित करेंगी। 
विज्ञापन
ऊधम सिंह नगर जिले की सभी 1334 आशा कार्यकर्ताओं को सर्वे से संबंधित निर्देश दे दिए हैं। इसमें आशा फेसिलेटर का भी सहयोग होगा। कार्यक्रम के जिला संयोजक जावेद अहमद ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सर्वे कर परिवार के सदस्यों की संख्या व बाहर से आने वाले लोगों की सूचना मांगी जा रही है। यह सूचनाएं ब्लॉक स्तर पर एकत्रित कर जिले में भेजी जाएंगी ताकि बाहर से आने वाले लोगों के संबंध में सटीक जानकारी प्राप्त हो सके। इस सर्वे अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed