फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Application process for admission in ITI institutes begins

Rudraprayag News: आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Fri, 11 Jul 2025 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 11 Jul 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
Application process for admission in ITI institutes begins
रुद्रप्रयाग। आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले की आईटीआई रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ में स्वीकृत सीटों पर आगामी 20 जुलाई तक ऑनलाइन/ऑफलाइन पंजीकरण कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रुद्रप्रयाग के प्राचार्य संजीव कुमार ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के आईटीआई में 148 सीटों व आईटीआई ऊखीमठ में 20 सीटों पर 20 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। अभ्यर्थियों को आईटीआई के साथ डीएसटी इंडस्ट्री पार्टनर-टाटा मोटर्स पंतनगर में रोजगार का भी मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी शैक्षिक अर्हता की मेरिट के आधार पर विभाग की वेबसाइट www.vpputtarakhand.in और www.dsde.uk.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिले के नोडल संस्थान रुद्रप्रयाग में सुविधा सेंटर स्थापित किया गया है। बताया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 250 व अन्य सभी वर्गों के लिए 350 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। ऑफलाइन फाॅर्म भरने वाले अभ्यर्थी नजदीकी आईटीआई या नोडल आईटीआई में संपर्क कर ऑफलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed