फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Anganwadi workers protest in block headquarters

ब्लॉक मुख्यालयों में धरने पर डटीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Tue, 12 Oct 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protest in block headquarters
मानदेय में वृद्धि व राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत अन्य लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन का आंदोलन 13वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना देते हुए नारेबाजी के साथ सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रांतीय व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सेविकाओं ने अगस्त्यमुनि, जखोली व ऊखीमठ ब्लॉक मुख्यालयों में धरना दिया। उनका कहना था कि वे लंबे समय से मानदेय में वृद्धि की मांग कर रहे हैं लेकिन सुध नहीं ली जा रही है। सरकार, नियुक्ति के बाद से उन्हें मानदेय दे रही है, जबकि वे सरकार की सभी योजनाओं में अपनी भागीदारी देते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं। उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए वेतन, बैठक भत्ता, यातायात भत्ता सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनीता बत्र्वाल, उपाध्यक्ष रोशनी नौटियाल, सुरजी देवी, शांति खन्ना, गायत्री जगवाण, मुन्नी देवी, राजेश्वरी देवी, बीना देवी, पार्वती देवी, गीता देवी, दीपा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed