फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   All High Density Loudspeaker Should be Removed

सभी धार्मिक स्थानों से हटवाएं उच्च क्षमता के ध्वनि यंत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
All High Density Loudspeaker Should be Removed
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीएम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। हाईकोर्ट के निर्देश पर धार्मिक स्थलों से ध्वनि विस्तारक यंत्र हटाने, सड़कों से धार्मिक संरचना हटाने और सरकारी तालाबों से अतिक्रमण हटाने को लेकर डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी एसडीएम, सीओ और बीडीओ निर्देश दिए कि रणनीति बनाकर इन कार्यों को कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी स्थानों से उच्च क्षमता के ध्वनि यंत्रों को हटवाएं। ध्वनि यंत्र का प्रयोग कम ध्वनि में उसी परिसर या कक्ष तक सीमित होना चाहिए ताकि उसके आसपास के लोगों को परेशानी न हो। कहा कि एसडीएम और सीओ अपने क्षेत्रों में ध्वनि यंत्रों को हटाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए बैठक करें। कहा कि तालाबों से जल्द अतिक्रमण हटाएं और तालाबों से मिट्टी हटाने का कार्य भी करें। तालाबों से हटाई गई मिट्टी को स्कूलों के खेल मैदानों के समतलीकरण, अन्य सरकारी भवनों के मैदानों के समतलीकरण में इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन

कहा कि एसडीएम के साथ ही डीडीओ भी निर्माणाधीन तालाबों का निरीक्षण करें ताकि तालाबों को सुंदर बनाया जा सके। तालाब निर्माण में मेड़ और अन्य कार्य मनरेगा से कराए जाएं। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए सभी धर्म गुरुओं के साथ बैठकें थानों में हो रही हैं। एक हफ्ते में जिले में 20 संस्थाओं ने ध्वनि यंत्र हटा लिए हैं। वहां एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, एसडीएम मुक्ता मिश्र, सुंदर सिंह, विवेक प्रकाश, एपी बाजपेयी, निर्मला बिष्ट ओसी नरेश चंद्र दुर्गापाल, एनएस नबियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed