फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Alisha wants to become an IAS Officer

टेलर मास्टर की बेटी अलीशा ने हासिल की 18वीं रैंक, बनना चाहती है आईएएस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Alisha wants to become an IAS Officer
गदरपुर में अलीशा की उपलब्धि पर मिठाई खिलाते पिता याकूब। - फोटो : RUDRAPUR
क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अलीशा ने इंटर की परीक्षा में 94.6 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप 25 की सूची में 18वीं रैंक हासिल की है। टेलर की बेटी ने मेहनत के बल पर अच्छे अंक हासिल किए हैं और उसका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। उसने सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ प्रधानाचार्य माया चनयाना और अन्य शिक्षिकाओं को दिया है।
विज्ञापन

अलीशा के पिता 30 वर्षों से कपड़े सिलने का काम कर रहे हैं। अलीशा की मां तबस्सुम गृहणी हैं। मोहम्मद याकूब की पांच संतानों में अलीशा सबसे छोटी हैं। याकूब ही सिलाई से होने वाली आमदनी से परिवार का गुजरा होता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद होनहार अलीशा ने कड़ी मेहनत व लगन के बल पर प्रदेश में अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

अलीशा ने बताया कि स्कूल से आने के बाद वह एक घंटा आराम करने के बाद नियमित सात से आठ घंटा पढ़ाई करती थीं। घर के हालात सही न होने पर जब किताबें खरीदने में समस्या आती थी तो स्कूल की शिक्षिका बबीता, वैशाली जोशी व उर्वशी उनकी मदद करती थीं। उसका सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बेटी की सफलता से गदगद याकूब का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण अलीशा को शिक्षा कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन अलीशा ने अपनी सच्ची लगन के बल पर शिक्षा कार्य प्रभावित नहीं होने दिया। उन्हें बेटी पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed