{"_id":"619658e46a53bc6d376b0619","slug":"administration-admitted-the-fasting-to-the-hospital-rudrapryag-news-drn3964049137","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने अनशनकारी को अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने अनशनकारी को अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोलतीर-कोठगी मोटर पुल निर्माण की मांग को लेकर छह दिन से कोठगी में अनशन पर बैठे अनदीप नेगी को प्रशासन व पुलिस टीम ने स्वास्थ्य में गिरावट आने पर जबरन अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, विधायक भरत सिंह चौधरी व जिपं सदस्य सविता भंडारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अनशनकारी से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बुधवार रात्रि को उप जिलाधिकारी अर्पणा ढौंड़ियाल के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस की टीम रात आठ बजे कोठगी पहुंची। उन्होंने अनशनकारी अनदीप नेगी और ग्रामीणों से वार्ता की। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों व अनशनकारी के साथ सफल वार्ता हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। इधर, बृहस्पतिवार को जिपं सदस्य सविता भंडारी जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंची और अनशनकारी अनदीप नेगी की कुशलक्षेम पूछी। साथ ही अनशनकारी को उनके मित्रों ने जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया।
इधर, विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि 20 नवंबर को कोठगी में क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ बैठक रखी गई है। इधर, अनदीप नेगी का कहना है कि घोलतीर-कोठगी पुल निर्माण नहीं होने से क्षेत्रीय जनता को मीलों अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। इस मौके पर उक्रांद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल, मीडिया प्रवक्ता मोहित डिमरी, मानवेंद्र सिंह नेगी, शैलेंद्र भंडारी, गजपाल रावत, देवेंद्र चमोली आदि मौजूद थे।