{"_id":"dfd48be64124f3f2b52f2748727aa599","slug":"a-wounded-wild-boar-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सूअर के हमले से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सूअर के हमले से एक घायल
अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 08 Jan 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय निवासी पंकज नेगी ने बताया कि शुक्रवार को उसका भाई मवेशियों को चुगाने के लिए जंगल गया था। लौटते समय झाड़ियों में छिपे जंगली सूअर ने हमला कर दिया। पीड़ित के चिल्लाने पर ग्रामीण भी मौके के लिए दौड़े। इस दौरान सूअर भाग चुका था। लहूलुहान घायल को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। उसके कंधे में सूअर के दांत के गहरे जख्म हैं।
बता दें कि बीते वर्ष दिसंबर माह में स्यूंड गांव में भी जंगली सूअर ने एक व्यक्ति को घायल किया था। घायल का अब भी देहरादून में उपचार चल रहा है। इससे पूर्व अगस्त माह में सूअर के हमले में जख्मी कंडारा गांव के एक व्यक्ति की देहरादून में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।