फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   95 problems arising in the Jananavai Divas

जनसुनवाई दिवस में उठीं 95 समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
95 problems arising in the Jananavai Divas
रुद्रपुर में जनसुनवाई दिवस पर फरियादियों की समस्या सुनते डीएम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जनसुनवाई दिवस पर डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने जिला कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनी। जिलेभर से आए फरियादियों ने 95 समस्याएं दर्ज कराईं।
विज्ञापन

शक्तिफार्म निवासी सुबल दास ने राजीव आवास निर्माण बंद होने, मोहम्मद मोमीन निवासी जग्गनाथपुर काशीपुर ने पट्टे एवं उसकी पुस्त पर नजरी नक्शे की प्रतिलिपि दिलाने, रिंकू निवासी रजपुरा नंबर दो बाजपुर ने पानी की निकासी को नालियां बनवाने, कैलाश निवासी रंपुरा ने बॉब से प्रधानमंत्री बीमा योजना का क्लेम दिलाने, राजो निवासी किच्छा ने डेरी फार्म का ऋण केनरा बैंक किच्छा से मंजूर कराने, बलदेव कृष्ण गोयल निवासी बाजपुर ने बाजपुर चीनी मिल में हो रही अनियमितताओं की जांच एसआईटी से कराने, प्रमोद मिश्रा अनुसेवक जिला पंचायत ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा अभद्र व्यवहार एवं आपत्तिजनक शब्दों को प्रयोग करने, छेदालाल निवासी भदईपुरा रुद्रपुर ने बीपीएल कार्ड बनवाने, चरन सिंह एवं अन्य ग्रामीणों ने प्रार्थीगण ग्राम फिरोजपुर काशीपुर ने उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग एवं डीएम के आदेशों की तहसील काशीपुर द्वारा अवहेलना करने की शिकायत की।

इसके अलावा राधिका निवासी महावीरनगर गदरपुर ने स्थायी व आय प्रमाण पत्र जारी नहीं करने, मुकेश कुमार एवं सीमा देवी निवासी फुलसुंगा रुद्रपुर ने आर्थिक सहायता दिलाने, कुलवंत सिंह एवं समस्त निवासीगण ग्राम गिरघिया मुंशी जसपुर ने भूमि की पैमाइश करने की मांग की। वहां सीडीओ मयूर दीक्षित, एडीएम जगदीश चन्द्र कांडपाल, उत्तम सिंह चौहान, एएसपी देवेंद्र पींचा, नरेश चंद्र दुर्गापाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed