फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पुलिस छावनी में तब्दील हुई बाबा केदार की नगरी

पुलिस छावनी में तब्दील हुई बाबा केदार की नगरी

Fri, 22 Sep 2017 09:51 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस छावनी में तब्दील हुई बाबा केदार की नगरी
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 24 सितंबर को केदारनाथ दौरे को लेकर मंदिर परिसर से लेकर केदारपुरी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां दो कंपनी पीएसी सहित ढाई सौ से अधिक पुलिस जवान और अधिकारी पहुंच गए हैं। शनिवार दोपहर बाद से धाम में पास के बगैर सामान्य आवाजाही नहीं होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल और पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने धाम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकांश जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों को तय कार्यक्रम के हिसाब से अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मंदिर से वीआईपी हेलीपैड और निकट बने सेफ हाउस भी निरीक्षण किया। डीएम ने मंदिर मार्ग से एमआई-26 हेलीपैड तक सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने को कहा। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारी और जवानों के साथ बैठक की। बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए धाम में दो एसपी, आठ सीओ, 40 थानाध्यक्ष, 50 सब इंस्पेक्टर, 150 कांस्टेबल और दो कंपनी पीएसी तैनात कर दी गई है। एसपी मीणा ने बताया कि शनिवार को प्रात: 11 बजे ब्रीफिंग की जाएगी।
विज्ञापन


सेना के हेलीकॉप्टर ने की ट्रायल लैंडिंग
रुद्रप्रयाग। शुक्रवार को पूर्वाह्न प्रात: 11.35 बजे रिमझिम बारिश के बीच सेना के हेलीकॉप्टर ने वीआईपी हेलीपैड पर सफल ट्रायल लैडिंग की। करीब मिनट रुकने के बाद 11.43 बजे हेलीकॉप्टर रवाना हो गया। शनिवार को भी ट्रायल लैंडिंग होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले गौचर हवाई पट्टी पर उतरेंगे महामहिम
बदरीनाथ। जिलाधिकारी आशीष जोशी शुक्रवार को बदरीनाथ में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के बाद गौचर हवाई पट्टी पहुंचे। राष्ट्रपति का विमान पहले गौचर हवाई पट्टी पर उतरेगा और यहां अल्पविश्राम के बाद महामहिम बदरीनाथ के लिए रवाना होंगे। अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने भी बदरीनाथ में अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इधर, राष्ट्रपति के आगमन पर उपयोग में लिए जाने वाले गैर सरकारी वाहनों के चालकों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed