फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   89 rural post servants of the district become Corona warriors

ग्रामीण डाक सेवक घर बैठे पहुंच रहे पैसा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
89 rural post servants of the district become Corona warriors
किच्छा के बरा में बीपी मरीज को घर जाकर एईपीएस से किया गया दस हजार रुपए का ट्रांजेक्शन। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। जिले के 89 ग्रामीण डाक सेवक ग्रामीणों के लिए बड़े मददगार बन रहे है। ग्रामीण डाक सेवक घर-घर जाकर जरूरतमंदों को एईपीएस की सुविधा से दस हजार रुपये का न्यूनतम ट्रांजेक्शन दे रहे हैं। डाक सेवक मोबाइल एप के जरिए मोबाइल को सैनिटाइज करने के बाद ग्राहक का अंगूठा लगा रहे हैं। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का भी पूरा पालन किया जा रहा है। किसी भी बैंक के खाताधारकों को कैश के लिए शाखा और एटीएम की तरफ दौड़ न लगाना पड़े इसके लिए संचार मंत्रालय की ओर से एईपीएस (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के माध्यम से किसी भी बैंक के खाताधारक को ग्रामीण डाकघरों से दस हजार रुपये निकालने की सुविधा दी गई थी। इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति को ग्रामीण डाकघर में आने में दिक्कत है तो ग्रामीण डाक सेवक खुद व्यक्ति के घर जाकर यह सुविधा देता है। जिले में 89 ग्रामीण डाकघर हैं, ऐसे में प्रत्येक डाकघर के एक व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद करने के लिए उनके घर ट्रांजेक्शन करने के लिए जाना पड़ता है। एईपीएस की सुविधा से ग्रामीण घर बैठे ही कैश ले सकते हैं। दो दिन पूर्व किच्छा की ग्रामीण डाक सेवक पोस्टमास्टर विनीता जीना ने बरा के रहने वाले एक ब्लड प्रेशर के मरीज को घर जाकर एईपीएस की सुविधा से दस हजार रुपये का ट्रांजेक्शन किया।
विज्ञापन
सुधांशु प्रधान, क्षेत्रीय प्रबंधक, आईपीपी बैंक ने बताया कि जिले के 89 ग्रामीण डाकघरों में एईपीएस की सुविधा है, गांव से ही ग्रामीण कैश निकाल सकते हैं। मरीज व बुजुर्ग या जरूरतमंद लोगों के वहां ग्रामीण डाक सेवक घर में ही दस हजार रुपये तक का ट्रांजेक्शन कर रहे हैं। लॉकडाउन के बाद से प्रतिदिन 70 हजार रुपये का ट्रांजैक्शन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed