फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   88 meritorious awardees of Tungnath Valley

तुंगनाथ घाटी के 88 मेधावी पुरस्कृत

Thu, 14 Nov 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
88 meritorious awardees of Tungnath Valley
तुंगनाथ घाटी के शहीद चंद्रमोहन राजकीय इंटर कालेज दैड़ा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 88 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही विद्यालय की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले सात लोगों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं, महिला व युवक मंगल दल ने लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विद्यालय के संस्थापक स्व. जगत सिंह नेगी व नारायण सिंह नेगी की स्मृति में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग व डीएम के प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद एसडीएम वरुण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। रावल ने कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को वे स्वयं भी नकद धनराशि व प्रशस्तिपत्र प्रदान करेंगे। उप जिलाधिकारी अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य का निर्धारण कर उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया। सम्मान समारोह में तुंगनाथ घाटी के सात विद्यालयों के 88 मेधावियों, जिन्होंने वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए थे उन्हें स्मृति चिह्न व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय की स्थापना में विशिष्ट योगदान के लिए दिलमी गांव के विजय प्रसाद नौटियाल, करोखी के शिवराज सिंह, सारी गांव के गोविंद सिंह, हुड्डू के शिव सिंह राणा, उषाड़ा के पाती सिंह बजवाल को विशेष सम्मान से नवाजा गया। साथ ही शिक्षिका सुधा सेमवाल को भी सम्मानित किया गया। दिलवर सिंह नेगी के संचालन में हुए समारोह में ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडे, ज्येष्ठ प्रमुख शैलेंद्र कोटवाल, नपं अध्यक्ष विजय राणा, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, प्रभारी बीईओ रघुवीर पुष्पवाण, प्रधानाचार्य विनोद असवाल, जिपं सदस्य रीना बिष्ट, पुजारी केदार लिंग, शिव शंकर लिंग, महावीर बजवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed