फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   85 percent polling in Rudrapur block and 87.4 percent in Gadarpur

रुद्रपुर विकासखंड में 85 व गदरपुर में 87.4 प्रतिशत मतदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
85 percent polling in Rudrapur block and 87.4 percent in Gadarpur
रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान में रुद्रपुर विकासखंड में 85 प्रतिशत और गदरपुर में 87.43 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों ब्लॉकों में कुल मतदान 86.3 प्रतिशत हुआ। कई मतदान केंद्रों के बूथों पर शाम पांच बजे बाद भी वोटिंग के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें लगने के कारण रात करीब 10 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी हो सका। मतदान संपन्न होने के बाद देर शाम पोलिंग पार्टियां भी लौटना शुरू हुईं। मतपेटियों को एएन झा इंटर कॉलेज स्थित स्ट्रॉग रूम में जमा कराया गया।
विज्ञापन

रुद्रपुर और गदरपुर दोनों ही ब्लॉकों में मतदान की शुरुआत धीमी गति के साथ हुई। सुबह आठ से 10 बजे तक रुद्रपुर विकासखंड में सिर्फ 15 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। इसके बाद मतदान में थोड़ी तेजी आयी और दोपहर 12 बजे तक 34 प्रतिशत मतदान हुआ। दो बजे तक 53 प्रतिशत और शाम चार बजे तक 72 प्रतिशत मतदान हुआ। रुद्रपुर विकासखंड में पांच बजे तक कुल मतदान 85 प्रतिशत हुआ। गदरपुर विकासखंड में मतदान की शुरुआत हुई और 10 बजे तक 14 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर 12 बजे तक 33 प्रतिशत, दोपहर दो बजे तक 54 प्रतिशत व शाम चार बजे तक 71 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक कुल 87.43 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

रुद्रपुर ब्लॉक में शाम पांच बजे के बाद फिरोज अली नगर, लालपुर मतदान केंद्र, बखपुर, छिनकी, दरऊ, रजपुरा, पटेरी, पंतपुरा, धौराडाम आदि मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई। गदरपुर विकासखंड के आदर्श नगर मतदान केंद्र, श्याम नगर नंबर सात, कोपाकृपाली मतदान केंद्रों पर रात तक मतदान जारी रहा। रुद्रपुर के फिरोज अली नगर मतदान केंद्र सबसे देर देर शाम आठ बजे तक मतदान जारी रहा। जबकि गदरपुर ब्लॉक में कुछ बूथों पर साढ़े आठ बजे तक मतदान जारी रहा। साथ ही शाम के समय पोलिंग पार्टियां भी पहुंचने लगी। रुद्रपुर विकासखंड में पिछली पंचायत चुनाव के मुकाबले 04.7 प्रतिशत मतदान कम हुआ। वर्ष 2014 में रुद्रपुर में 89.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि गदरपुर में मतदान का प्रतिशत इस बार 5.8 प्रतिशत बढ़ा है। पिछले पंचायत चुनाव में गदरपुर में 81.6 प्रतिशत मतदान हुआ था। रुद्रपुर विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि रुद्रपुर में 85.3 प्रतिशत मतदान हुआ। गदरपुर विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि विकासखंड में 87.43 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर और गदरपुर विकासखंड में हुआ मतदान
ब्लॉक -- कुल मतदाता-- मतदान--पुरुष - महिला
रुद्रप़ुर- 79,948---67,923 --34,722--33,201
गदरपुर- 97,843---85,505 ---41,163 --44,342
वर्ष 2014 के पंचायत में रुद्रपुर व गदरपुर का मतदान प्रतिशत
ब्लॉक ---- मतदाता --- मतदान-- महिला --पुरुष
रुद्रपुर ---1,08,342 ---97,188-- 47,630 --49,558
गदरपुर ---86,420 --- 74,260--36,118 -- 38,142
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed