{"_id":"5b6337424f1c1b6f668b6dc8","slug":"81533228866-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों को सिखाएं आपदा से बचाव के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों को सिखाएं आपदा से बचाव के गुर
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला आपदा प्राधिकरण व एनडीआरएफ की ओर से राजकीय इंटर कालेज रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधक जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों को आपदा से निपटने के लिए विभिन्न खोज बचाव विधियों के बारे में बताया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण में एनडीआरएफ के एसआई वेद प्रकाश रावत ने बच्चों को आपदा प्रबंधन एवं बचाव की जानकारियां दी। साथ ही किसी भी आपदा से निपटने के लिए विभिन्न खोज-बचाव विधियों का प्रयोगात्मक अभ्यास भी करवाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने प्राथमिक सहायता एवं रेडक्रास के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि जनपद में तैनात एनडीआरएफ व डीएमएमसी टीम व जिला आपदा प्रबंधन टीम द्वारा जिले के तहसील स्तर पर के इंटर कालेजों में आपदा प्रबंधन जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है, जिससे किसी भी घटना के घटित होने स्कूली बच्चों का सहयोग लिया जा सके। इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश वाजपेयी, मुंशी चैमवाल, सुरेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद थे।