फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   7600 large cardamom plant given to 19 tenants

19 काश्तकारों को दी गई 7600 बड़ी इलायची की पौध

Mon, 20 Jul 2020 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
7600 large cardamom plant given to 19 tenants
जिला भेषज एवं सहकारी विकास संघ लिमिटेड और भेषज विकास इकाई द्वारा डांडा-चमसारी गांव के 19 किसानों को 7600 बड़ी इलायची की पौध वितरित की गई। जिले में अभी तक 50 हजार से अधिक जड़ी-बूटी पादप काश्तकारों व विभागों को नि:शुल्क वितरित की जा चुकी हैं। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, ग्राम प्रधान कविता देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष एमएस रावत और भेषज समन्वयक प्रमोद यादव ने काश्तकारों को बड़ी इलायची की पौध बांटी। सेमवाल ने बताया कि बड़ी इलायची किसानों की आर्थिकी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। बताया कि प्रदेश में बड़ी इलायची पौध व फल उत्पादन में रुद्रप्रयाग जनपद पहले स्थान पर है। जनपद में अभी तक तीस हजार वृक्ष प्रजाति के पौधों का वितरण हरेला पर्व पर किया जा चुका है। जबकि 123 काश्तकारों ने 19840 बड़ी इलायची की पौध का 248 नाली भूमि पर पौधरोपण किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed