{"_id":"5a39459f4f1c1b8e698c2ccb","slug":"71513702815-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जखोली की उपेक्षा कर रही प्रदेश सरकार व विधायक : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जखोली की उपेक्षा कर रही प्रदेश सरकार व विधायक : राणा
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जखोली। तीन दिवसीय कृषि एवं औद्योगिक विकास मेले के दूसरे दिन लोक गायिका मीना राणा व गजेंद्र राणा के गीतों की धूम रही।
मेले के दूसरे दिन लोक गायिका मीना राणा व लोक गायक गजेंद्र राणा के गीत खास आकर्षण रहे। मीना ने जै बदरी-केदार नाथ स्तुति से कार्यक्रम शुरू करते हुए जहां ह्यूंद का दिना फिर बौड़ी ऐ गिना, हम उत्तराखंडी छां, जख देवतो का थौ छन, तख हमारा गौ छन गीत से खूब तालियां बटोरी। वहीं गजेंद्र ने राजमति बांध, नी रैयूंदी मैंसी डौंड़ा पड़ी गे भैंसी, पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की गीतों पर मेलार्थी खूब थिरके। इस मौके पर स्थानीय गायक विजय पंत ने पंत दिदा जखोली का मेला ऐ जा... गीत गाया।
इससे पहले मंगलवार के कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने किया। उन्होंने कहा कि आगामी समय में मेले को भव्य रूप से आयोजित करने के प्रयास होंगे। कहा कि मेला में स्थानीय प्रतिभाओं को सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है, जो अच्छी बात है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जखोली की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मेले को अनुदान सूची में शामिल करने, डिग्री कालेज में बीएससी कक्षाओं का संचालन, सैनिक स्कूल का निर्माण, पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण करने की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने पीपीपी मोड में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य जखोली में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती व उचित स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया कराने को भी कहा। मेलाध्यक्ष/प्रमुख राजकुमारी रावत ने अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। इस मौके पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष महावीर पंवार, एसडीएम देवमूर्ति यादव, तहसीलदार शालिनी मौर्य, कनिष्ठ प्रमुख चैन सिंह पंवार, पिंकी मेंगवाल आदि मौजूद थे।